डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी, बिहार प्रशासन द्वारा विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 22-09-2026 को Dr. C. V. Raman University Campus में वैशाली प्रशासन द्वारा *विद्यार्थी सहयोग शिविर* का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली की DM *श्रीमती वर्षा सिंह* उपस्थित थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के VC *डॉ. समीत तिवारी*, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं विज्ञान संकाय के डीन *सुशील जमरियार* भी मौजूद थे।

शिविर में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्न जैसे UPSC Exam का Roadmap, Work और House Responsibility को कैसे Balance करें, इन सभी का समाधान DM मैम द्वारा किया गया।

इस दौरान 'नशा मुक्त वैशाली' पर नाटक का आयोजन भी किया गया और सभी विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। इस शिविर में कुल *175 विद्यार्थी* उपस्थित थे।
Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now