डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी, बिहार में पूल कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन

18 अगस्त को डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी, बिहार में आयोजित पूल कैंपस ड्राइव में कुल 123 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन किया गया, जिन्होंने ₹3 लाख प्रति वर्ष (3 LPA) तक के पैकेज पर रोजगार के अवसर प्राप्त किए। इस ड्राइव में डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ-साथ बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। ड्राइव में मुख्य रूप से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं सिविल विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

चयनित विद्यार्थियों में 95 विद्यार्थियों का चयन Graduate Engineer Trainee (GET) तथा 28 विद्यार्थियों का चयन Diploma Engineer Trainee (DET) पदों के लिए किया गया।

यह पूल कैंपस ड्राइव विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योग जगत से जोड़ने की दिशा में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

यह सफलता डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी, बिहार की विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार एवं बेहतर करियर अवसर सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now